{"_id":"628d2cb266dab878091d53dd","slug":"crime-badaun-news-bly4860061122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए की मौजूगी में दो लिपिकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए की मौजूगी में दो लिपिकों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक बार फिर बीएसए कार्यालय सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार शाम को कार्यालय में दो लिपिकों में पहले कहासुनी हुई और बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। कार्यालय पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने दोनों लिपिकों को अलग-अलग करके मामला शांत किया। हालांकि मारपीट के दौरान बीएसए कार्यालय में ही मौजूद थे।
बेसिक विभाग में मंगलवार को दो लिपिकों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यालय में तैनात राजीव शर्मा और बजहुल में किसी पत्र को लेकर आसपास में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामले ने तूल पकड़ लिया। जब तक कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते दोनों लिपिकों में मारपीट हो गई। जैसे-तैसे अन्य कर्मचारियों ने दोनों लिपिकों को एक दूसरे से अलग किया। घटना के बाद में बीएसए ने दोनों लिपिकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी बात पर दोनों लिपिकों में कहासुनी हो गई थी, जवाब तलब किया है।