फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हूटर बजाकर थाने पहुंचने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। अलापुर थाने में हूटर बजाकर पहुंचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। थाना पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक इसमें दो लोगों के नाम प्रकाश में आ चुके हैं। उनके अलावा हूटर बजाने में कौन-कौन शामिल था, थाना पुलिस उसकी पहचान करने में लगी है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

यह मामला रविवार रात का है लेकिन इससे पहले म्याऊं चौकी इंचार्ज धनंजय पांडेय को हड़काने का मामला सामने आया था। दरअसल धनंजय पांडेय म्याऊं पुलिस चौकी के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी बाइक में हूटर बजाता हुआ निकला था। इस पर चौकी इंचार्ज ने उसे रोक लिया और बाइक का चालान कर दिया।
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने बाइक का चालान करने पर नाराजगी भी जताई लेकिन चौकी इंचार्ज ने साफ कह दिया कि हूटर सामान्य व्यक्ति अपने वाहनों में नहीं लगा सकते। यह केवल अधिकारियों के लिए हैं। वह व्यक्ति मौके से चला गया लेकिन बाद में उसने कॉल करके चौकी इंचार्ज को हड़काने की कोशिश की। उसने पहले खुद को भाजपा का प्रदेश सचिव भी बताया। बाद में बोला कि वह भारतीय किसान यूनियन स्वराज दल का राष्ट्रीय महासचिव अवनीश यादव है। उसके अलावा चौकी इंचार्ज को एक और व्यक्ति ने कॉल की। उसने थाने में ही हूटर बजाकर आने की धमकी दे डाली। इस धमकी के तहत उनका काफिला रविवार रात हूटर बजाते हुए अलापुर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे यह बता दिया कि उन्हें तो थाने बुलाया गया था। इससे पुलिस की खूब किरकिरी हुई लेकिन अब पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। पुलिस कॉल करके धमकाने वालों और हूटर बजाकर थाने आने वालों की पहचान कर रही है। इसमें दो लोगों की पहचान हो चुकी है। थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं आज ही बाहर से लौटा हूं। अगर इस तरह लोग हूटर बजाकर थाने पहुंचे थे या फिर उन्होंने कॉल करके चौकी इंचार्ज को हड़काने की कोशिश की तो इसकी जांच कराई जाएगी। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
पहले तो अवनीश यादव नाम का भाजपा का कोई प्रदेश सचिव नहीं है। अगर कोई व्यक्ति भाजपा का प्रदेश सचिव बनकर पुलिस को कॉल कर रहा है। तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मामले में एफआईआर भी दर्ज करें।

- राजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा
-
मैंने एक व्यक्ति की बाइक का चालान किया था। उसकी बाइक में हूटर लगा था। इस पर उसने भाजपा का प्रदेश सचिव बनकर कॉल की। कहा आपने चालान गलत कर दिया। उन्हें एक और कॉल आई। उसने बताया कि वह ऐसे ही हूटर बजाकर थाने आएंगे, जो करना हो तो कर लीजिए।
- धनंजय पांडेय, चौकी प्रभारी म्याऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed