फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंक मैनेजर और स्टाफ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली पुलिस ने हलवाई चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। कबूलपुरा की एक महिला का बैंक से दो लाख का चेक गायब हो गया था। इस पर महिला ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कबूलपुरा निवासी त्रिवेनी पत्नी कुंवरसेन के मुताबिक फरवरी 2022 में उन्होंने छोटी ज्यारत के नजदीक अपना खेत बेचा था। यह खेत शहर के फकरे आलम ने खरीदा था। उन्होंने खेड़ा नवादा स्थित एसबीआई के दो लाख समेत दो चेक दिए थे। त्रिवेनी ने दोनों चेक अपने धेवते प्रदीप को दिए।
विज्ञापन

प्रदीप का कहना था कि वह हलवाई चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बॉक्स में दोनों चेक डाला आया था। करीब पंद्रह दिन बाद उनके एक चेक का भुगतान हो गया। जबकि दो लाख रुपये के चेक का भुगतान नहीं हुआ। इस पर वह बैंक पहुंची। मैनेजर और कर्मचारियों से चेक के संबंध में जानकारी ली। उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली, बैरंग लौटना पड़ा। इस पर उसने कई शिकायत कीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रिपोर्ट दर्ज हो गई है। अब पुलिस विवेचना करेगी। आखिर चेक कहां गया या महिला के परिवार से ही कोई गलती हुई।
-श्याम पासवान, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed