फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत

Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक चेसिस वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय बीडीसी सदस्य विनोद कुमार की मौत हो गई। वह स्कूटी पर अलापुर कस्बे से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

ग्राम ज्योति धर्मपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र बनवारी अपने गांव का बीडीसी सदस्य था। इसके अलावा वह मोबाइल टॉवर पर मरम्मत का काम भी देखता था। परिवार वालों के मुताबिक विनोद कुमार शुक्रवार दोपहर नजदीकी मोबाइल टॉवर पर मरम्मत करने गया था। वह शुक्रवार रात एक मोबाइल टॉवर की मरम्मत करके लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी स्कूटी अस्थलमढ़ी के नजदीक पहुंची थी कि तभी एक चेसिस वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे विनोद कुमार सिर के बल जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि उस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चेसिस वाहन को आगे से घेरकर पकड़ लिया लेकिन उसका ड्राइवर भाग गया। सूचना पर विनोद के परिवार वाले पहुंच गए। वह बीडीसी सदस्य को बरेली ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। वाहन के नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed