फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्रेमिका के परिवार वाले निकले हत्यारे, युवक की हत्या कर कुएं में फेंकी थी लाश

Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
दिनेश कुमार फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली/मुजरिया (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट से लापता 20 वर्षीय दिनेश कुमार की उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने हत्या की थी और उसके शव को मुजरिया क्षेत्र के गांव पालपुर नरसेना के जंगल में कुएं में फेंका थी। शुक्रवार को बिसौली पुलिस ने प्रेमिका के चाचा की निशानदेही पर युवक का शव कुएं से बरामद कर लिया। उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

विगत दस मई को कोट रतनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (20) पुत्र रवेंद्र पाल लापता हो गया था। उसके परिवार वालों ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर बताया था कि दिनेश का बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बारे में परिवार वालों और लड़की के परिवार वालों को अच्छी तरह पता है। वह एक-दूसरे के घर आते जाते हैं। उस दिन भी लड़की की कॉल आई थी। उसने दिनेश को घर बुलाया था।
विज्ञापन

परिवार वालों ने यह भी बताया कि उस लड़की की 12 मई को शादी कर दी गई। इससे परिवार वाले मान रहे थे कि शायद दिनेश की हत्या कर दी गई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की। काफी भागदौड़ के बाद कहीं पुलिस ने अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस ने जब और कड़े तरीके से पूछताछ की तो लड़की के चाचा ने सब कुछ उगल दिया। उसने बताया कि 10 मई को युवक उनके घर आया था। वह लड़की को ले जाने की फिराक में था तो उन्होंने दिनेश की हत्या कर दी और उसके शव को मुजरिया थाना क्षेत्र के पालपुर नरसेना के जंगल में एक कुएं में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने युवक का शव सड़ी गली हालत में कुएं से बरामद कर लिया। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दिनेश के पिता रवेंद्र ने लड़की के चाचा और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।
-
काश पुलिस पहले सुन लेती तो नहीं मारा जाता बेटा
बिसौली। युवक के पिता रवेंद्र पाल ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने बेटे के लापता होने के दौरान ही पुलिस को सब कुछ बता दिया था। अगर पुलिस उसी दिन सुन लेती और इसमें कार्रवाई करती तो शायद उनके बेटे की हत्या नहीं होती। इसमें कोतवाली पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही रही। पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की, जब कोतवाली के कई चक्कर लगाए, तब कहीं अपहरण में मामला दर्ज किया।
-
चार पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
बदायूं। बिसौली पुलिस ने दिनेश हत्याकांड में उसकी प्रेमिका व उसके चाचा रामबाबू को गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चाचा रामबाबू ने बताया उन्होंने एक साजिश के तहत दिनेश को अपने घर बुलाया था। जहां उसकी गला दबाकर हत्या की और उसके शव को कार में डालकर ले गए। शव को मुजरिया क्षेत्र में एक कुएं में फेंक दिया। युवक की हत्या में अंगोला निवासी राजू और शेखपुर निवासी अनिल भी शामिल था। यह दोनों फरार हैं। संवाद

-
युवक बिसौली के कोट गांव का रहने वाला था। परिवार वालों ने जिन लोगों पर शक जताया था। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर युवक का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed