{"_id":"628552841c325f0017163400","slug":"crime-badaun-news-bly485326341","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने आत्महत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने आत्महत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। पुलिस ने अलापुर थाने के सामने आत्महत्या करने के मामले में नामजद एक और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
बताते हैं कि करीब दो माह पहले कस्बा निवासी सुमित गुप्ता ने थाने के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह हजरतपुर के कपड़ा व्यापारी की हत्या में जेल गया था। उसने अपनी जमानत कराने के लिए अलापुर कस्बे के मदनलाल गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता, रोबिन गुप्ता और पिंटू गुप्ता से उधार रुपये लिए थे। वह लगातार उसे धमका रहे थे। पुलिस ने भी उसके भाई को थाने में बैठा लिया था। इससे सुमित ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गौरव गुप्ता को उसी समय जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने रोबिन गुप्ता को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। संवाद