फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

परिवार को बंधक बनाया, भैंस लूट ले गए बदमाश

Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र में असलहों के बल पर भैंस लूटने का एक और मामला सामने आया है। रविवार रात चार बदमाशों ने बैन गांव के एक घर से मकान मालिक की पत्नी और बेटे को बंधक बना लिया। उनकी एक भैंस व घर का कुछ सामान लूट लिया। इसमें पुलिस ने चोरी में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैन गांव निवासी नत्थू शाह रविवार रात अपनी रिश्तेदारी में गए थे। उनके बेटे सज्जाद के मुताबिक घर में उसकी मां अस्सो और छोटा भाई आरिफ सो रहा था। देर रात चार बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाश उनकी भैंस खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक अस्सो की आंख खुल गई। वह चारपाई से उठकर भैंस की ओर गईं तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। बाद में उनके बेटे को भी बंधक बना लिया। उसके बाद दो बदमाशों ने उनकी भैंस खोल ली। वह भैंस को गांव के बाहर ले गए और एक गाड़ी में उसे चढ़ा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि घर में मौजूद दो बदमाशों ने मां-बेटे की पिटाई लगाई और कुछ घरेलू सामान लूट लिया। उसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर भाग गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। तब तक बदमाश गांव से फरार हो चुके थे। परिवार वालों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी बदमाशों को तलाशने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी करने का दावा किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसमें हैरान करने की बात यह है कि जहां परिवार वाले तमंचे के बल पर लूट बता रहे हैं, वहीं पुलिस ने चोरी में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
परिवार वालों ने जो तहरीर दी है, उसी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी विवेचना कराई जाएगी, अगर उसमें लूट के साक्ष्य मिलते हैं तो फिर उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed