फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बदायूं में पुलिस चौकी के नजदीक बरात में हर्ष फायरिंग, बालक की मौत

Sun, 15 May 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
अयान फाइल फोटो।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। हाईकोर्ट के सख्त निर्देश केे बावजूद जिले में हर्ष फायरिंग रुक नहीं रही। शहर में नई सराय पुलिस चौकी के नजदीक एक बरात में भी हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से 12 वर्षीय अयान की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बालक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात करीब सवा नौ बजे का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय से सलमान की बरात अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात निकासी के दौरान ढोल नगाड़े बज रहे थे। इसमें कई लोग खुशी में फायरिंग कर रहे थे। बरात देखने के लिए मोहल्ले के तमाम लोग सड़क किनारे और अपने-अपने घरों के दरवाजे पर खड़े थे। मोहल्ले का 12 वर्षीय अयान पुत्र नजर अली भी अपने नाना के दरवाजे पर खड़ा था। जैसे ही बरात वहां से गुजरी कि हर्ष फायरिंग में एक गोली उसको सीने में जा लगी। इससे बालक वहीं सड़क पर गिर गया। यह देखकर फायरिंग करने वाले तुरंत मौके से भाग गए। सूचना पर अयान के नाना और मामा पहुंच गए। वह बालक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ सिटी आलोक मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बालक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बालक के नाना चमन ने बताया कि अयान के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। अयान उनके पास रहता है। उन्होंने दूल्हे समेत फायरिंग करने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन

-
नई सराय मोहल्ले में एक युवक की बरात जा रही थी। इसमें हर्ष फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से 12 वर्षीय अयान की मौत हुई है। गोली चलाने वाले दूल्हे का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। परिवार वाले तहरीर दे रहे हैं। उस पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। आरोपी को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
पांच दिन में हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना, नहीं पकड़े गए आरोपी
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात हुई हर्ष फायरिंग की यह दूसरी घटना है। अब से पांच दिन पहले बिसौली के पैगा भीकमपुर गांव में फायरिंग हुई थी, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हुआ था। उसमें भी आरोपी अब तक नहीं पकड़ा गया है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर निवासी सूरजपाल यादव की बेटी सुमन की सोमवार रात बरात आई थी। इसमें खेत लगन चढ़ने के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की थी। जिसमें 27 वर्षीय बराती वीरसिंह गोली लगने से घायल हो गया था। आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने इसमें अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को तलाश करने का दावा किया था लेकिन चार दिन भी उसे नहीं पकड़ा जा सका।
इधर, शनिवार रात हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना हो गई। नई सराय पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर दूर एक बरात निकासी के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से 12 वर्षी अयान की मौत हो गई। इसमें भी फायरिंग करने वाले मौके से भागने में सफल रहे।
-
दिल्ली इलाज कराने गए थे माता-पिता
12 वर्षीय अयान के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। उसके नाना चमन के मुताबिक अयान के पिता की तबीयत खराब थी। इससे उसका मां उनका इलाज कराने दिल्ली ले गई थी। उनकी तबीयत तो ठीक हो गई लेकिन अब वह दिल्ली में ही काम करते हैं। अयान अपने नाना के पास रहता है।

-
नई सराय चौकी पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
नई सराय पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर दूर हर्ष फायरिंग हो गई और पुलिस का दूर तक कुछ पता नहीं था। बरात में अवैध असलहों से फायरिंग हुई। कहने को पुलिस अवैध असलहा लेकर घूमने वाले को सूंघकर पकड़ लेती है लेकिन यहां अंधाधुंध फायरिंग होती रही। पुलिस को तब पता चला जब बालक की मौत हो गई और उसका शव जिला अस्पताल में पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed