{"_id":"628011607e2a866787310e7f","slug":"crime-badaun-news-bly484877694","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति को जेल भेजा
विज्ञापन
रितिका। फाइल फोटो।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। अकबराबाद मोहल्ले में शुक्रवार रात 22 वर्षीय विवाहिता रितिका का शव फंदे से लटका मिला। उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी सुरेश के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी रितिका की शादी 21 नवंबर 2021 को अकबराबाद मोहल्ले के गौरव के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दहेज दिया था लेकिन उससे रितिका के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह और दहेज की मांग कर रहे थे। शादी के सात माह के दौरान ससुराल वालों ने रितिका को कई बार पीटा और उसे घर से निकाल दिया। वह व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये मांग रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने शुक्रवार रात रितिका को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। ससुराल वाले लोगों को दिखाने के लिए उसे बदायूं ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो शव को चुपचाप घर ले आए।
रितिका के पिता सुरेश ने उसके पति गौरव, चचिया ससुर महिपाल, छोटेलाल, राधा, लक्ष्मी और दो चचेरे देवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। सीओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इसमें नामजद आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।