फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जनसेवा केंद्र से बरामद लैपटॉप में मिले 900 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र

Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime
म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं कस्बे में जनसेवा केंद्र से बरामद लैपटॉप से फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों का बड़ा जखीरा मिला है। उसमें करीब नौ सौ फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का डाटा था।
विज्ञापन

अलापुर पुलिस ने जनसेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें उसावां का जनसेवा केंद्र संचालक भी शामिल बताया जा रहा है। वह अपना केंद्र बंद करके भाग गया है। बताया जा रहा है कि दोनों संचालक मिलकर फर्जी प्रमाण पत्र बना रहे थे। इन पर हस्ताक्षर भी कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को इस मामले का खुलासा हुआ था। म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार वर्मा को पता चला था कि कस्बे में आरआरके इंटरनेट कैफे पर स्वास्थ्य केंद्र के नाम से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। बाकायदा उस पर डॉक्टर के हस्ताक्षर भी किए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने अपने ड्राइवर को जनसेवा केंद्र पर भेजा। ड्राइवर ने जनसेवा केंद्र के संचालक राहुल पुत्र राजेंद्र को फर्जी नाम पता बताया, जिस पर राहुल ने चार सौ रुपये लेकर जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दे दिया। इस पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने राहुल के खिलाफ अलापुर थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने उसी समय दबिश देकर जनसेवा केंद्र के संचालक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लैपटॉप और जन्म प्रमाणपत्र बरामद हुए थे। रात भर पुलिस उसे थाने में बैठाए रही। सुबह उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जब उसका लैपटॉप चेक किया गया तो उसमें करीब नौ सौ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल से पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ उसावां का एक जनसेवा केंद्र संचालक भी काम कर रहा था। वह भी इसी तरह से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बना रहा था। राहुल के कहने पर उसने भी कई जन्म प्रमाणपत्र बनाए थ। इसके आधार पर पुलिस ने उसावां में भी दबिश दी लेकिन वह अपना जनसेवा केंद्र बंद करके भाग गया। पुलिस ने राहुल को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed