फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

थानेदारों से पूछा- बताओ आपके इलाके में कितने अवैध वाहन स्टैंड

Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन चौराहे पर खड़े वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शासन के आदेश पर डग्गामार वाहनों व अवैध वाहन स्टैंडों के खिलाफ जिले में अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए एसपी सिटी व ट्रैफिक प्रवीन सिंह चौहान ने सभी थानों को आदेश जारी किया है कि थानेदार बताएं कि उनके इलाके में कहां-कहां डग्गामारी हो रही है और कहां अवैध स्टैंड बने हैं। उन्होंने 29 अप्रैल तक का समय दिया है। उसके बाद जिले भर में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के हर इलाके में डग्गामारी हावी है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर शाम तक डग्गामार वाहन दौड़ते हैं। उनके पीछे सवारियां तक लटकी दिखाई देती हैं। अगर ठीक से कागज चेक किए जाएं तो अधिकतर वाहनों के परमिट तक नहीं निकलेंगे। वह जहां खड़े हो जाते हैं, वहीं स्टैंड बन जाता है। जितनी सवारियों को बैठा लें वही नियम बन जाता है। इस तरह कई वर्षों से यह क्रम चला आ रहा है लेकिन आज तक इनके खिलाफ अभियान नहीं चला।
विज्ञापन

इस लापरवाही के चलते शहर से लेकर देहात तक तमाम अवैध वाहन स्टैंड तक बना लिए गए हैं पर कभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गौर नहीं किया। बस बीच में कभी-कभी वाहन चालकों को टोक दिया जाता है। फिर दो चार महीने को मामला ठंडा पड़ जाता है। अब अपर मुख्य सचिव व डीजीपी ने आदेश दिए हैं कि कहीं भी डग्गामारी नहीं होने दी जाएगी। अवैध स्टैंडों को खत्म किया जाएगा। इस पर पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी व ट्रैफिक प्रवीन सिंह चौहान ने जिले के सभी थानेदारों को आदेश दिया है कि वे ये पता करके बताएं कि उनके इलाके में कहां-कहां अवैध स्टैंड हैं और डग्गामारी हो रही है। 29 अप्रैल तक यह जानकारी उपलब्ध करा दें। उसके बाद अभियान चलाकर डग्गामारी खत्म कराई जाएगी। अवैध स्टैंड हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर में कई जगह बने हैं अवैध स्टैंड
शहर में भी कई जगह अवैध वाहन स्टैंड बने हैं। इनका जिक्र नगर पालिका के रिकॉर्ड तक में नहीं हैं। गांधी ग्राउंड के पास लोडर वाहनों ने अपना स्टैंड बना लिया है। आंबेडकर पार्क के पास ऑटो और वॉटर वर्क्स रोड पर इसी तरह टैक्सी स्टैंड है। कई बार इन्हें हटाया गया। अभियान भी चला लेकिन स्थिति यथावत रही।
-
पुलिस लाइन चौराहे पर बना नया अड्डा
पुलिस लाइन चौराहे पर वाहनों का नया अड्डा बन गया है। चौराहे पर कचहरी रोड पर पूर्वी दिशा में सड़क पर तमाम वाहन खड़े होते हैं। दातागंज तिराहे की ओर देर तक वाहन खड़े करके सवारियों को भरा जाता है। कुछ इसी तरह का हाल डीआईओएस कार्यालय के सामने का है। यहां हर समय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है लेकिन वाहन नहीं हटवाए जाते।
-
मुख्यालय के आदेश पर डग्गामार वाहनों और अवैध स्टैंडों के खिलाफ अभियान शुरू होने वाला है। सभी थानों से इसका रिकॉर्ड मांगा गया कि कहां कहां अवैध स्टैंड बने हैं। कहां-कहां डग्गामारी हो रही है। उसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी व ट्रैफिक
हिमाचल प्रदेश तक दौड़ने वाली डग्गामार बस सीज
कुंवरगांव। बिना परमिट सड़क पर दौड़ रही एक बस को परिवहन अधिकारियों ने सीज कर दिया। बस को थाने में खड़ा करा दिया है।
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग से शिकायत की थी कि कुंवरगांव क्षेत्र से एक डग्गामार बस हिमाचल प्रदेश आती जाती है। अधिकारियों के निर्देश पर टीएसआई रमेश प्रजापति ने दोपहर बाद ये बस पकड़ ली। ड्राइवर परमिट नहीं दिखा पाया। उसने वाहन माफिया से मोबाइल पर बात कराने को कहा पर गाड़ी को सीज कर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed