{"_id":"6266f9998600162867680125","slug":"crime-badaun-news-bly4827434105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की मौत पर मुख्यमंत्री के फेसबुक वॉल पर वीडियो किया टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की मौत पर मुख्यमंत्री के फेसबुक वॉल पर वीडियो किया टैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं/बदायूं। म्याऊं के एक खेत में कई दिनों से गोवंश का शव पड़ा होने की वीडियो बनाकर किसी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे किसी ने मुख्यमंत्री के फेसबुल वॉल पर भी टैग कर दिया। पहले अधिकारी दिन भर मामला दबाने में लगे रहे, शाम को शव गड्ढ़े में दबा दिया गया।
जिले में गोशालाओं के हालात काफी खराब हो गए हैं। आए दिन किसी न किसी गोशाला में गोवंश की मौत हो रही है। वहीं अफसर इस पर एक्शन लेने की जगह मामले को दबाने में लगे हुए हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोरिया असगुना का था। इसमें गोशाला के पास एक खेत में मृत गोवंश पड़ा दिख रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व भी यहां पर भूख से गोवंश की मौत हो चुकी है। इन गोवंश के शवों को गड्ढे में दबाने की जगह खेत में फेंक दिया जाता है। कुछ लोगों ने ये वीडियो मुख्यमंत्री के फेसबुक वॉल पर टैग कर दिया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और गोवंश को दफना दिया। चर्चा है कि मामला तीन दिन से स्थानीय अधिकारियों के संज्ञान में था पर शव नहीं दफनाया गया।
-----------
वर्जन-
गोवंश की मौत होने के बाद खेत में शव पड़े होने की वीडियो वायरल होने जानकारी मिली थी, इसकी जांच कराई है वह वीडियो पुराना है। गोशाला में किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
-अनिरुद्ध मिश्रा, बीडीओ, म्याऊं
----------
दोपहर तक किसी ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी, शाम को वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। इस मामले में पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव से बात की तो बताया कि गोवंश का शव तीन-चार दिन पुराना है। इसको गड्ढा करके दबा दिया गया है।
-डॉ. एके जादौन, सीवीओ, बदायूं