फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दरोगा बोला-गाड़ी मंगाओ तब देंगे दबिश, आईजी ने लगाई फटकार

Sun, 24 Apr 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। दो बार फजीहत करा चुकी अलापुर थाना पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अब अलापुर थाने के एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा आरोपियों को पकड़ने के लिए मृतक के परिवारवालों से ही गाड़ी का इंतजाम करने को कह रहा है। शिकायत पर आईजी रमित शर्मा ने अलापुर इंस्पेक्टर को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू में पंद्रह अप्रैल को 65 वर्षीय बच्चू सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल एक जमीन को लेकर उनका भतीजों से विवाद चल रहा था। बच्चू सिंह मुकदमा जीत गए थे। बावजूद आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। 15 अप्रैल को बच्चू सिंह और उनके भाई खेत पर थे। तभी आरोपियों ने हमला बोल दिया। दोनों भाइयों के गंभीर चोटें आईं थीं। देर रात बच्चू सिंह की मौत हो गई। थाना पुलिस ने दूसरे दिन पोस्टमार्टम कराकर आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

परिवारवाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने के चक्कर लगा रहे थे। दो दिन पहले परिवारवाले अलापुर थाना पहुंचे। यहां उनकी हलका दरोगा जयपाल सिंह से मुलाकात हुई। परिवारवालों ने दरोगा से आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। दरोगा ने कहा- चलो ये अका ढका कहां है। बच्चू सिंह के बेटे शिवनंदन ने बताया कि बरेली जिले में है। दरोगा बोले- कौन कौन चलेगा और कैसे चलोगे, कोई घोड़ा गाड़ी का इंतजाम किया है या नहीं ? इस पर शिवनंदन ने कहा कि फिर कहोगे कि राइफल का इंतजाम है या नहीं। जब हम सब काम करेंगे तो पुलिस की क्या जरूरत। फिर तो हम ही वर्दी पहनकर जाते हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लेते हैं। दरोगा ने इंस्पेक्टर को बताया कि ये लोग आए हैं। इनके पास कोई वाहन का इंतजाम नहीं है और आरोपियों को पकड़ने को कह रहे हैं। पुलिस वालों के ऐसे कहने पर परिवार वाले वहां से चले गए। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परिवार वाले बरेली आईजी रमित शर्मा से मिले। उन्होंने थाना पुलिस की करतूत बताई। आईजी ने उनके सामने ही अलापुर इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। आईजी ने परिवार वालों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
-
बुजुर्ग के तोड़ दिए हाथ-पैर, नहीं बढ़ाई हत्या की धारा
परिवार के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया था और उसी हमले में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर तमाम चोटें आईं। उनके सिर में हड्डी भी टूटी थी। एक हाथ और अंगुली टूटी थी। इसके बावजूद पुलिस ने हत्या में मामला तरमीम नहीं किया।

-
पीड़ित पक्ष हमारे पास नहीं आया था। वह लोग सीधे बरेली गए। वहां से जो आदेश मिलेगा उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। दरोगा की गलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed