{"_id":"625ac3737ede2e31ee21b189","slug":"crime-badaun-news-bly4816486155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक शब्द कहने पर प्रधान फंसा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक शब्द कहने पर प्रधान फंसा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। एक धर्म के लिए आपत्तिजनक शब्द कहना ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया। महिला से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद एक संगठन ने आक्रोश जताते हुए प्रधान के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री मोहित शर्मा ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया, जिसमें उनका कहना था कि गांव खैरी के ग्राम प्रधान हैदर अली की सोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें वह एक महिला से अश्लील बातें कर रहा है और साथ में दूसरे धर्म के आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। पत्र में मांग की गई थी रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई की जाए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद