फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फर्जी जमानतदारों पर कार्रवाई की तैयारी, बनाई जा रही सूची

Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन सभागार में पैरोकारों की बैठक लेते एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अब जिले में अपराधियों के साथ उनकी फर्जी जमानत कराने वालों की भी खैर नहीं है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे जमानतदारों की सूची बनाई जा रही है जिन्होंने फर्जी रूप से अपराधियों की जमानत कराई थी। एसएसपी ने इसके आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में एक बैठक की। इसमें एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सभी सीओ और सभी थानों के पैरोकारों को बुलाया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस एक ओर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त की जा रही है। नारी सुरक्षा पर भी पुलिस बड़ा अभियान चलाए हुए है। लगातार पुलिस और अधिकारी शहर में भ्रमण कर रहे हैं जिससे आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके लेकिन इस दौरान फर्जी जमानतदारों से अपराधियों को लाभ पहुंच रहा है। उनकी वजह से घटनाओं में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे फर्जी जमानतदारों पर लगाम लगाने के लिए सभी थाना पुलिस उनकी सूची तैयार करे। पैरोकार इसका विशेष ध्यान रखें। सभी आपराधिक मामलों पर उनकी नजर होनी चाहिए। एसएसपी ने जल्द से जल्द सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed