फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुजारी के बेटे ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध पर धर्मस्थल में तोड़फोड़ व मारपीट

Mon, 11 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में उसके परिवारवालों ने धर्मस्थल पर हमला कर दिया। प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुजारी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम गांव की सोलह वर्षीय बेटी धर्मस्थल पर पूजा करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान धर्मस्थल के पुजारी के बेटे ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। उसे घर जाकर बात करने को कहा। परिवार वालों का आरोप था कि पुजारी के बेटे ने उसे घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने पुजारी के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बताते हैं कि रविवार सुबह लड़की के परिवारवालों ने धर्मस्थल पर जाकर हमला बोल दिया। उस वक्त पुजारी धर्मस्थल में सफाई कर रहे थे। लड़की के परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। धर्मस्थल में रखी प्रतिमाओं को तोड़ डाला। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इसमें पुजारी के गंभीर चोटें आईं हैं। पुजारी के बेटे सुमन कुमार ने लड़की के परिवार के आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-
मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की का आरोप था कि उससे पुजारी के बेटे ने छेड़छाड़ की है। जिस पर उसकी ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर से भी रिपोर्ट कराई गई है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed