{"_id":"624ae2afbb4adf6aa670c5bb","slug":"crime-badaun-news-bly480274448","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला पुल से महिला ने गंगा में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला पुल से महिला ने गंगा में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। गृह कलह से परेशान एक महिला ने सोमवार दोपहर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। यह देख दुकानदारों के शोर मचाने पर गोताखोर भी उसे बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। बाद में तेज धार में फंसी महिला को गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में उसे चौकी पर पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के बुलावे पर पहुंचे परिजन उसे समझा-बुझाकर घर ले गए।
मामला दिन में करीब एक बजे का है। कासगंज जिले में एक गांव निवासी 40 वर्षीय विवाहिता गंगाघाट पर पहुंची। चश्मदीदों के मुताबिक कुछ देर घाट पर टहलने के बाद ही वह पुल पर चली गई। उसी दौरान उसने रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। आवाज सुनकर गंगाघाट के दुकानदारों ने शोर मचा दिया। गोताखोर मोहित कुमार और ओमकार उसे बचाने क लिए गंगा में कूद पड़े। तब तक महिला तेज धार में फंसकर काफी आगे तक निकल गई। किसी तरह गोताखोरों ने महिला को सकुशल बाहर निकाला। गोताखोरों ने उससे जानकारी करके छलांग लगाने की वजह का भी पता कर लिया। बाद में महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने पति समेत उसके परिजन को बुला लिया। परिजन के साथ घर लौटने से पहले महिला ने घरेलू कलह के बारे में जानकारी दी।
-
गोताखोरों की सजगता से बचे बाप-बेटा
गंगाघाट पर पिछले कुछेक दिनों से गोताखोरों ने सजगता बढ़ा दी है। शनिवार पूर्वाह्न फिरोजाबाद जिले के गांव आखिरपुर निवासी रघुनंदन सिंह (58) अपने बेटे भगवान दास (30) के साथ गंगा स्नान को पहुंचे। नहाते समय दोनों गहरे में चले गए। बाप-बेटा बहनेे लगे तो पास में मौजूद स्नानार्थियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद गोताखोर ओमकार ने उसी ओर नाव दौड़ा दी। ओमकार समेत उसके साथी गोताखोरों ने बाप-बेटे को डूबने से बचा लिया। इसी तरह गोताखोरों ने शुक्रवार को भी दो युवकों को डूबने से बचाया था।