फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

साधू यादव को छुड़ाने की बना रहे थे योजना, पकड़े गए

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते प्रभारी एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा और एसपी सिटी प्र - फोटो : BADAUN
बदायूं। लुटेरे साधू यादव के पकड़े जाने के बाद शनिवार रात उसके दो और साथियों को दबोच लिया गया। वह अलापुर थाना क्षेत्र में उसे छुड़ाने की योजना बना रहे थे कि पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। उनके तीन साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि अट्ठर्रा कुनिया निवासी साधू यादव को एक दिन पहले कादरचौक पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। यह पूरा गैंग है जो लगातार इलाके में लूटपाट को अंजाम दे रहा था। साधू यादव पकड़ा गया था लेकिन उसके साथियों का पकड़ा जाना जरूरी था। इस पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा और उनकी सर्विलांस व एसओजी टीम काम कर रही थी।
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इस गैंग के कुछ सदस्य जगत गांव के नजदीक देखे गए हैं। वह लूटपाट की योजना बना रहे हैं। इस पर अलापुर थाना पुलिस और अन्य टीमों को लगाकर उनकी घेराबंदी कराई गई। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उनके तीन साथी भाग गए। तलाशी में उनके पास से 3900 रुपये, एक बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अट्ठर्रा कुनिया निवासी वीरेंद्र यादव और शीलेंद्र यादव बताए। फरार साथियों के नाम अलापुर के कस्बा सखानू निवासी जीशान, दानिश और छोटे बताए। पकड़े गए वीरेंद्र यादव और शीलेंद्र यादव ने बताया कि साधू यादव के पकड़े जाने के बाद वे उसे छुड़ाने की योजना बना रहे थे। उसे छुड़ाने के लिए रुपयों की आवश्यकता होती। इसके लिए किसी मालदार व्यक्ति से लूटपाट करना चाहते थे। शाम के समय दोनों को जेल भेज दिया गया। इस खुलासे के दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा, सीओ उझानी शुभेंद्र गोपाल, इंस्पेक्टर अलापुर संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सखानू के पूर्व चेयरमैन का बेटा है जीशान
शनिवार रात पुलिस की दबिश के दौरान फरार होने वाला जीशान सखानू के पूर्व चेयरमैन नजीबुल का बेटा है। उसके साथ लूटपाट करने वाले दानिश और छोटे हैं। ये दोनों भी सखानू के रहने वाले हैं। ये तीनों वीरेंद्र, शीलेंद्र और साधू यादव के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

-
दोनों पर हैं कई मामले दर्ज
शनिवार रात पुलिस के हत्थे चढ़े वीरेंद्र यादव के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। जबकि शीलेंद्र के खिलाफ भी अलापुर और कादरचौक में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गैंग लीडर साधू यादव के खिलाफ अलापुर, उसहैत, उसावां, सिविल लाइंस, मूसाझाग, बिल्सी, कादरचौक और शाहजहांपुर के कलान आदि थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed