{"_id":"624354ac5d83f960c476c23b","slug":"crime-badaun-news-bly479653427","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से कहा- हम हैं शासन, बिना अनुमति निकालेंगे जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा से कहा- हम हैं शासन, बिना अनुमति निकालेंगे जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली इलाके के एक नेता का ऑडियो यहां वायरल हो रहा है। इसमें वह बहकी हुई आवाज में दरोगा को हड़का रहा है। कह रहा है-हम हैं शासन, बिना अनुमति निकालेंगे जुलूस। वाकया प्रदेश में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले का बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि उक्त नेता ने बिसौली कोतवाली में तैनात एक दरोगा को कॉल की। बोला आपकी ड्यूटी कहां है। इस पर दरोगा बोला कि कस्बे में। उक्त नेता बोला हम कल जुलूस निकालेंगे। कल आपके मालिक शपथ ले रहे हैं। दरोगा ने कहा कि नियम के अनुसार जुलूस निकालो, कौन मना कर रहा है। बिना अनुमति नहीं निकाल सकते।
नेता बोला- कौन देगा अनुमति। दरोगा ने कहा कि एसडीएम देंगी। इस पर उक्त नेता ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि हमें कौन रोकेगा। हम खुद शासन हैं, जिसकी हिम्मत है वह रोक ले। दरोगा ने कहा- नियम से निकालोगे तो साथ देंगेे। इस पर उक्त नेता बोला कि हम कल तोप चलाएंगे, आतिशबाजी चलाएंगे। दरोगा ने उससे आचार संहिता लगे होने की बात कही तो वह भड़क गया। बोला- दरोगा जी पागल हो गए हो, आचार संहिता हट गई है। दरोगा अपने बयानों पर अड़ा रहा। इस पर वह नेता बोला शायद आपका बिसौली कोतवाली में रहने का मन नहीं है, मैं आपका कुछ करता हूं।
विज्ञापन
-
यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मेरे पास कोई ऑडियो नहीं आया है। ऑडियो आने के बाद उसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- शक्ति सिंह, सीओ, बिसौली