{"_id":"624055fb806404394623e393","slug":"crime-badaun-news-bly4794392144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं की हत्या में तीन नामजद, गिरफ्तार कर जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशुओं की हत्या में तीन नामजद, गिरफ्तार कर जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में मोहद्दीनपुर के कब्रिस्तान के नजदीक दो दिन पहले हुई गोवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तस्कर सुबह गिरफ्तार कर लिए गए। उन्होंने कबूला कि वह घुमंतू पशुओं की हत्याकर उनका मांस थैलियों में पैककर बेच रहे थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
दो दिन पहले शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में कब्रिस्तान के नजदीक कुछ गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी गई थी। उस दिन सुबह ग्रामीण कब्रिस्तान के नजदीक से होकर गुजरे। तब उन्होंने अवशेष पड़े देखे। गोवंशीय पशुओं के सिर भी पड़े थे। सूचना पर तमाम ग्रामीण पहुंचे। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामले छानबीन शुरू कर दी। सीओ चंद्रपाल सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लिया। तस्करों को पकड़कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान पठान टोला निवासी सोहेल और भवानीपुर खैरू निवासी आसिफ व पप्पू पकड़े गए। उनके सख्ती से पूछताछ की गई। तब उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान के नजदीक उन्होंने ही गोवंशीय पशुओं की हत्या की थी। वह रात्रि के समय घुमंतू पशुओं को पकड़कर उनकी हत्या कर देते हैं। फिर उनका मांस थैलियों में भरकर सप्लाई करते हैं। इस मामले में तस्कर आलम और शाहरुख फरार चल रहे हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। संवाद