{"_id":"623f63a30a5c3c1711360f23","slug":"crime-badaun-news-bly479422621","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड ऑफिसर से लूटपाट करने वालों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड ऑफिसर से लूटपाट करने वालों का सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे पर फील्ड ऑफिसर से लूटपाट करने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। फील्ड ऑफिसर ने थाने आकर पुलिस को तहरीर दे दी है। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के फील्ड ऑफिसर नीरज वर्मा शुक्रवार शाम ड्यूटी करके अपने घर भमोरा लौट रहे थे। इसी दौरान बरेली-बदायूं हाईवे पर पौगौंटिया और मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के बीच बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे बाइक, एक मोबाइल और 26 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बदायूं की ओर भाग गए। उस दौरान काफी अंधेरा हो चुका था। नीरज वर्मा हड़बड़ी में ये नहीं बता सके कि आखिर उनके साथ लूटपाट कहां पर हुई थी। सुबह उन्होंने थाने पहुंचकर बताया कि बदमाश उनके पीछे से तेज रफ्तार में आए थे। उन्होंने मंदिर से आगे उनकी बाइक रोकी थी। वहीं उनके साथ लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की और वहां से भाग गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बदमाश कहां से उनके पीछे लगे थे, पुलिस हाईवे किनारे मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शनिवार शाम तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला था।
-------------------
मां-बेटे से लूट में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
दातागंज-बदायूं रोड पर मां-बेटे से डेढ़ लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उनकी तलाश में बैंक से लेकर दातागंज तिराहे तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं लेकिन किसी कैमरे में बदमाशों का फुटेज नहीं मिला है। बताते हैं कि मां बेटे रुपये निकालने के बाद होमगार्ड कार्यालय भी गए थे। जहां उनकी बाइक पंक्चर हो गई थी। बेटे ने होमगार्ड कार्यालय के बाहर पंक्चर ठीक कराया। उसके बाद वह घर के लिए रवाना हुए। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये कपड़े के थैले में रखे थे। इससे माना जा रहा है कि बदमाश होमगार्ड कार्यालय या उसके पास से पीछे लगे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद