फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिस्तर पर पड़ी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 20 Mar 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
निशा फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में 18 वर्षीय निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। परिवारवालों का आरोप है कि कस्बे का एक युवक उनके घर में घुस आया। उसने युवती की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बा सैदपुर निवासी निशा पुत्री इरफान चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहनों का निकाह हो चुका है लेकिन निशा का निकाह नहीं हुआ था। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह घर पर अपनी मां रिहाना के साथ रह रही थी। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार रात धार्मिक त्योहार था। इससे परिवारवाले देर रात तक जागते रहे। सुबह परिवार वाले सोकर उठे तब उन्होंने निशा का शव बेड पर पड़ा देखा। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसके गले पर भी निशान मिले। वहीं पर एक रूमाल पड़ा मिला। दोपहर तक परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। वह शव को दफन करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए कब्र भी खोद ली गई थी। दोपहर के समय निशा की बहनें और बहनोई घर पहुंचे। तब उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि करीब आठ दिन पहले कस्बे का एक युवक घर में घुस आया था। तब परिवार वालों ने उसे दोबारा आने से मना किया था। इस पर उसने निशा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्हें शक है कि उसी युवक ने निशा की हत्या की है। सूचना पर वजीरगंज पुलिस और सीओ बिसौली शक्ति सिंह पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

-
मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed