फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

होली पर रंग डालने पर दो समुदाय भिड़े, मारपीट-पथराव, पुलिस टीम पर फायरिंग

Sun, 20 Mar 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के रेहटनी गांव में शुक्रवार को बड़ा बवाल हो गया। रंग डालने को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट व पथराव हो गया। मामला शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर दोनों पक्षों ने फायरिंग कर दी। थाने की जीप फूंकने की कोशिश की गई। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेहटनी गांव में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। बताते हैं कि दोपहर के समय कुछ लोगों ने एक समुदाय के एक व्यक्ति पर रंग डाल दिया, इससे दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया और फायरिंग की। सूचना पर एसआई सचिन कुमार अपनी टीम लेकर गांव पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष उल्टे पुलिस पर ही हमलावर हो गए। थाना पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद एसआई इंतजार हुसैन अपनी टीम लेकर जीप से गांव पहुंच गए। उन्होंने भी लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्षों ने पुलिस जीप पर फायरिंग कर दी। कुछ लोगों ने सरकारी जीप फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाया। फिर लोगों को दौड़ा दिया। इसी दौरान पुलिस ने एक पक्ष के जितेंद्र गिरि, सतेेंद्र गिरि, सुभाष, अमित, जुगेंद्र और दूसरे पक्ष के अहमद, एजाद, अफसर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने इसमें पकड़े गए लोगों के अलावा निसार और शराफत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को गिरफ्तार आठ लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-
सपा को वोट न देने पर गल्ला व्यापारी के घर पथराव व फायरिंग
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मचलई में शुक्रवार को एक पक्ष के लोगों ने सपा को वोट न देने पर गल्ला व्यापारी के घर पर पथराव व फायरिंग कर दी है। गल्ला व्यापारी राकेश के मुताबिक दोपहर के समय आरोपियों ने उनके चचेरे भाई मुन्नालाल के साथ मारपीट कर दी। जिस पर उन्होंने बीचबचाव करा दिया लेकिन रात आठ बजे आरोपियों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। उनके घर पर पथराव किया और गेट पर खड़े होकर फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने अपना दरवाजा नहीं खोला। इसकी पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। तभी आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चंगासी में सपा-भाजपा समर्थकों में चले लाठी-डंडे
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंगासी में शुक्रवार को सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बाद में उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर के समय समर्थकों ने सपा जिंदाबाद के नारे लगाए थे। भाजपा समर्थकों ने भी भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले उनमें लाठी-डंडे चले गए। बाद में उनके बीच पथराव हो गया। इसमें सपा समर्थक नीलेश, भूरे, सुनील समेत 12 लोग घायल हो गए। जबकि भाजपा के विकास, महेंद्र, रिंकू और फौजी समेत कई लोगों के चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed