{"_id":"6235cb625bf58b21e82e1c20","slug":"crime-badaun-news-bly478636641","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर युवती ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी लेकिन उसके परिवारवालों ने शव को फंदे से उतारकर चुपचाप दफन कर दिया।
मामला शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। गांव में ये भी चर्चा है कि युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उस युवक से निकाह करना चाह रही थी लेकिन इसके लिए उसके परिवारवाले तैयार नहीं थे। शुक्रवार रात भी उसके घर में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे युवती ने रात किसी समय घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवारवाले सुबह सोकर उठे। तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। परिवारवालों ने चुपचाप युवती के शव को फंदे से उतार लिया और कब्रिस्तान में ले जाकर दफन कर दिया। गांव के कुछ लोग ऑनरकिलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। फिलहाल थाना पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। संवाद