फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अभय में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना क्षेत्र में फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई। इस पर नबीगंज निवासी सुचित चौहान ने उसावां थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। सुचित चौहान के मुताबिक क्षेत्र के गांव नगरिया अभय निवासी विकास यादव और उसके पिता जनमेश यादव फेेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर क्षेत्र में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने अपनी जाति को विशेष बताते हुए दूसरी जातियों के लिए टिप्पणी की है, इससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पनप रहा है। इससे बड़ा विवाद भी हो सकता है। शिकायत पर थाना पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed