फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भतीजे की बहू वापस दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कुंवरगांव इलाके में एक व्यक्ति के भतीजे की बहू वापस दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति दातागंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके अनुसार करीब दो साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र का एक युवक उसके भतीजे की बहू को ले गया था। उन्होंने बहू को वापस लाने की तमाम कोशिश की लेकिन वह नहीं आई। इस दौरान उन्हें कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव सिगोई निवासी बिजेंद्र मिला। उसने व्यक्ति और उसके परिवार वालों को बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी निवासी सुरेश गिरी और वजीरगंज के गल्ला मंडी निवासी अर्जुन से मिलवाया। उसने कहा कि 50 हजार रुपये दो, वह उनके भतीजे की बहू को वापस दिला देंगे। इस पर परिवार वालों ने उसे 50 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपी बहाना बनाते रहे। परिवार वाले उनके पीछे लगे रहे। आरोपियों ने रुपये आपस में बांट लिए। कई पंचायतें भी हुईं लेकिन बात नहीं बनी। इस पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed