{"_id":"621bdd074dc0167f062d55e3","slug":"crime-badaun-news-bly476804187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन से लौटती छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन से लौटती छात्राओं से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में कुछ शोहदों ने ट्यूशन से घर लौट रहीं तीन छात्राओं से छेड़छाड़ की। छात्राओं ने जब उनकी हरकत मोबाइल में कैद करने की कोशिश की तो आरोपियों ने न सिर्फ उनके मोबाइल छीन लिए, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को पकड़ लिया।
यह मामला शनिवार शाम का है। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ला निवासी तीन छात्राएं लालपुल इलाके से ट्यूशन पढ़कर गुजर रहीं थीं। इसी दौरान कब्रिस्तान के नजदीक कुछ शोहदे खड़े हुए थे। छात्राएं उनके बराबर से होकर निकलीं कि युवकों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राएं भी विरोध में उतर आईं। उन्होंने अपने-अपने मोबाइल निकाल लिए और युवकों के वीडियो बनाने शुरू कर दिए। इससे आरोपी बौखला गए। उन्होंने छात्राओं के मोबाइल छीन लिए और मारपीट शुरू कर दी। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने शोहदों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे छात्राओं के मोबाइल फेंककर भाग गए। तीनों छात्राएं शनिवार शाम ही लालपुल पुलिस चौकी पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस देर रात तक मामले को दबाती रही।
रविवार सुबह भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष जया साहू और तमाम महिलाएं छात्राओं को लेकर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तब कहीं पुलिस ने आरोपियों फैजान, राहिल और फैजान (दो आरोपियों के एक ही नाम) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
-
छात्राओं से छेड़छाड़ के संबंध में मामला संज्ञान आया है। इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी