फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रिश्तेदार युवती से वीडियोकॉल के दौरान फंदे से लटककर स्वास्थ्यकर्मी ने जान दी

Mon, 28 Feb 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक देवेंद्र फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। बिसौली स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में शनिवार रात 30 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी देवेंद्र यादव ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब फोन पर वीडियो काल जारी थी। पुलिस की टीम उस युवती से पूछताछ कर रही है, जिससे बात हो रही थी। देवेंद्र के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी देवेंद्र यादव पुत्र शिवाजी बदायूं में ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के पद पर एबुलेंस में तैनात था। उसे बिसौली सर्किल दिया गया था। देवेेंद्र बिसौली स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन के एक कमरे में रहता था। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार रात देवेंद्र अपने कमरे में अकेला था। इस दौरान वह एक रिश्तेदार युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान ही ईएमटी ने मोबाइल मेज पर रख दिया और कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो कॉल पर बात कर रही युवती इसके लिए उसे रोकती भी रही। इसके बाद में बात कर रही युवती के भाई ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाले दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। पर स्वास्थ्य कर्मी फंदे से लटक चुका था। उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल तब भी चल रही थी। दूसरी ओर से बात कर रही युवती और उसके भाई ने पुलिस से भी बात की। पुलिस ईएमटी के शव को उतारकर स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को यहां पहुंचे ईएमटी के पिता ने हत्या की आशंका जताई है पर उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। परिवार वाले ईएमटी के शव को अपने घर कायमपुर ले गए है।
विज्ञापन

-
आत्महत्या के दौरान ही मिल गई थी परिवार और पुलिस को सूचना
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस समय ईएमटी और रिश्तेदार युवती के बीच वीडियो कॉल चल रही थी। उसी दौरान ईएमटी ने जब आत्मघाती कदम उठाया तो युवती ने उसके परिवारवालों को जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई, जिस पर पुलिस वाले तुरंत पहुंचे लेकिन तब युवक फंदे से लटक चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिसौली स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल चल रही थी। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वीडियो कॉल पर क्या बातचीत हुई थी, इसके लिए युवती के घर पर पुलिस टीम को भेजा जा रहा है। उससे बात करने के बाद ही सच्चाई निकलकर सामने आएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed