{"_id":"621a804cd8c6bf26c230f1c5","slug":"crime-badaun-news-bly476707489","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: दबंगों ने पेड़ से बांधकर तीन लोगों को पीटा, पत्ते तोड़ने को लेकर हो गए आग बबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: दबंगों ने पेड़ से बांधकर तीन लोगों को पीटा, पत्ते तोड़ने को लेकर हो गए आग बबूला
Sun, 27 Feb 2022 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:02 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक पेड़ से बांधकर तीन लोगों को कुछ लोग पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम साफ हुआ कि वीडियो दातागंज के गांव सलेमपुर की है।
विज्ञापन
बदयूं में पेड़ से बांधकर पीटने का वायरल वीडियो का फुटेज। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बदायूं के दातागंज सलेमपुर गांव में कुछ दबंगों ने तीन ग्रामीणों को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अब तक किसी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। वीडियो शुक्रवार का बना बताया जा रहा है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक पेड़ से बांधकर तीन लोगों को कुछ लोग पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम साफ हुआ कि वीडियो दातागंज के गांव सलेमपुर की है। जिन लोगों को पेड़ से बांध कर पीटा जा रहा है वह बेलाडांडी के हैं। बेलाडांडी के यह ग्रामीण बकरियों को गूलर के पत्ते लेने के लिए सलेमपुर पहुंचे थे। एक गूलर के पेड़ से पत्ते तोड़ रहे थे तभी गांव के कुछ दबंगों ने इनको पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को पेड़ से बांध दिया और पिटाई कर दी। मारपीट के बाद इनको छोड़ दिया गया। पिटने वाले लोगों ने भी कोई शिकायत नहीं की है।
इस संबंध में बात करने पर सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। कुछ लोग तीन लोगों को पेड़ से बांधकर पीट रहे हैं। अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। पेड़ से बांधकर जिन लोगों ने मारपीट की है उनको तलाश किया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।