फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पिता के डांटने से नाराज 11 वर्षीय बालक ने फंदे से लटककर जान दी

Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के नसीरपुर गौसू गांव में शनिवार शाम पिता की डांट से नाराज 11 वर्षीय बालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। बालक सुबह से बकरियां चराने नहीं ले गया था। इससे पिता ने उसे डांट दिया था। शाम के समय उसका शव कब्रिस्तान में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार को एक कार्यक्रम था। जहां 11 वर्षीय बालक चला गया। वह अपनी बकरियों को चराने नहीं ले गया। शाम करीब चार बजे बालक घर लौटा तो पिता ने उसको डांट लगा दी। इससे वह नाराज होकर अपनी बकरियां लेकर कब्रिस्तान की ओर चला गया। उसने बकरियों को चरने के लिए छोड़ दिया। वहीं कब्रिस्तान में रस्सी से पेड़ पर फंदा डालकर उसने आत्महत्या कर ली। शाम करीब छह बजे तक बालक घर नहीं लौटा तो परिवारवालों को चिंता हुई। वह बालक को खोजते हुए कब्रिस्तान में पहुंचे। जहां एक पेड़ से बालक का शव फंदे पर लटका हुआ था। इस पर परिवार वाले उसका शव फंदे से उतारकर अपने घर ले गए। बाद में सूचना पर मुजरिया थाना पुलिस पहुंच गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार ने भी नाराज होने की वजह से आत्महत्या की बात बताई है।
विज्ञापन

-
बालक दोपहर के समय बकरियां चराने नहीं ले गया था। इससे पिता ने उसे डांट दिया था। शाम को उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed