{"_id":"621929e26506bd5ca22734ef","slug":"crime-badaun-news-bly476605874","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: युवक की गला घोंटकर हत्या, तीन साल पहले शादीशुदा युवती से रचाई थी शादी, आखिरी बार भाई संग गया था देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: युवक की गला घोंटकर हत्या, तीन साल पहले शादीशुदा युवती से रचाई थी शादी, आखिरी बार भाई संग गया था देखा
Wed, 10 Aug 2022 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:05 AM IST
सार
दौलतपुर गांव निवासी भौतान सिंह पुत्र ताराचंद करीब तीन साल पहले अपने परिवार की शादीशुदा युवती को ले गया था। उससे भौतान सिंह ने शादी कर ली। तब से वह उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक भौतान सिंह एक दिन पहले ही अपने गांव आया था। शुक्रवार शाम गांव जाने वाली सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। उसके नजदीक में ही बाइक खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार शाम 30 वर्षीय भौतान सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रात में सड़क किनारे पड़ा मिला। वहीं उसकी बाइक खड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी अपने भाई के साथ मारपीट हुई थी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीन साल पहले वह परिवार की एक युवती को ले गया था, इसी रंजिश में हत्या होना बताई जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम दौलतपुर निवासी भौतान सिंह पुत्र ताराचंद करीब तीन साल पहले अपने परिवार की शादीशुदा युवती को ले गया था। उससे भौतान सिंह ने शादी कर ली। तब से वह उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक भौतान सिंह एक दिन पहले ही अपने गांव आया था। शुक्रवार शाम गांव जाने वाली सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। उसके नजदीक में ही बाइक खड़ी हुई थी। युवक के गले में मफलर का फंदा कसा था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ की। जहां लोगों ने बताया कि शाम के समय भौतान सिंह और उसके भाई को शराब पीते हुए देखा था। बाद में उनके बीच मारपीट भी हुई थी। इससे पुलिस भाई पर ही शक कर रही है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। भौतान सिंह की हत्या में युवती को ले जाने की रंजिश व जमीन का विवाद होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इससे पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
दौलतपुर गांव में एक युवक की हत्या हुई है। कुछ लोगों ने बताया था कि युवक का अपने सगे भाई से विवाद हुआ था। इससे उसके भाई को तलाश किया जा रहा है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी