{"_id":"6217dbe1567d3720cb73a4ca","slug":"crime-badaun-news-bly47650097","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंधों में की गई दुकानदार की हत्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम संबंधों में की गई दुकानदार की हत्या...
विज्ञापन
परमवीर फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक कस्बे में दुकानदार परमवीर की गोली लगने से मौत के मामले में बरेली से यहां पहुंचे परिवार वालों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परमवीर के एक लड़की से प्रेम संबंध थे, जो मकान मालिक को पसंद नहीं थे। परिजन ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी है।
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सिपैइया गौटिया निवासी परमवीर की बुधवार को कादरचौक कस्बे में गोली लगने से मौत हो गई थी। सूचना पर उसके परिवार वाले देर रात कादरचौक पहुंच गए। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि परमवीर जिस मकान में किराये पर रह रहा था और जहां उसने उनको बिना बताए परचून की दुकान खोली थी। वह मकान मालिक उनका रिश्तेदार है। इससे उनका उसके घर पहले से आना जाना था। परिवार वालों का कहना था कि परमवीर यह बताकर आया था कि वह नोएडा जा रहा है। वही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करेगा। उन्हें बुधवार शाम उसकी मौत की सूचना मिली तो यकीन नहीं हुआ। वह रात करीब 12 बजे कादरचौक पहुंचे। उनका आरोप है कि परमवीर के एक लड़की प्रेम संबंध थे जो मकान मालिक को पसंद नहीं था। इसी कारण परमवीर की हत्या कर दी गई।
थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परमवीर की मौत को हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से देख रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवारवाले शव को अपने गांव सिपइया गौंटिया ले गए हैं।
विज्ञापन
-
लाश से काफी दूर पड़ी मिली थी बंदूक
दुकानदार की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जहां दुकानदार का शव पड़ा मिला था। उससे काफी दूर बंदूक पड़ी मिली। इससे यह भी अंदेशा भी जताया जा रहा है कि मौत के दौरान वहां कोई और व्यक्ति भी मौजूद था।
-
बरेली के युवक की मौत के मामले में जांच कराई जा रही है। अभी इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी