फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के साथ अर्द्ध सैनिक बल होगा तैनात

Fri, 11 Feb 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में लगा है। मतदान के दिन भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाहर से छह हजार होमगार्ड और छह हजार पुलिस कर्मियों के अलावा 102 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल भी आ रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाहर से आ रहा पुलिस बल कहां-कहां ठहरेगा, इसका सारा इंतजाम हो गया है। उनके खाने-पीने से लेकर रोशनी, शौचालय और साफ सफाई के भी पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव में 102 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल, छह हजार होमगार्ड, छह हजार पुलिसकर्मी, 420 सब इंस्पेक्टर और 48 अधिकारी आ रहे हैं।
विज्ञापन

13 फरवरी तक ये पुलिस बल बदायूं जिले में आमद करा लेगा। इसके बाद उन्हें अलग-अलग बूथों पर तैनात किया जाएगा। मतदान के दौरान कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी नहीं आने दी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों और खुराफात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed