फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम के खिलाफ एफआईआर

Wed, 09 Feb 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं/बिसौली। बिसौली कोतवाली में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। दिनेश गौतम मिठामई गांव में पुलिस प्रशासन की अनुमति के बिना बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर रहे थे।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम का एक माह पहले वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के साथ दिखाई दे रहे थे। दिनेश गौतम वीडियो में दावा कर रहे थे कि वह भाजपा प्रत्याशी के साथ हैं और उनके साथ ही रहेंगे। जब यह वीडियो वायरल हुआ और बसपा के पदाधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इधर मंगलवार को दिनेश गौतम के कुछ वीडियो और फोटो और वायरल हो गए। इनमें वह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो और फोटो वायरल होने पर बिसौली इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में उनके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-
कांग्रेस के पदाधिकारी से डील करने का वीडियो हुआ था वायरल
- बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम पर भाजपा प्रत्याशी ही नहीं कांग्रेस के एक पदाधिकारी से डील करने का भी आरोप लगा है। इसमें उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह कांग्रेस के पदाधिकारी से मोबाइल पर बात करते नजर आ रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट को लेकर उनसे डील कर रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि कांग्रेस संगठन में भी काम करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिनेश गौतम बसपा से निष्कासित हैं। कुछ दिन पहले उनका भाजपा प्रत्याशी के साथ वीडियो वायरल हुआ था।उनका कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी वीडियो है। आज उनके खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ है उसमें बसपा के प्रत्याशी साथ नहीं हैं। वह अकेले कहीं कार्यक्रम कर रहे थे।
- हेमेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed