{"_id":"61f7dd5ca0d3201bfa3751b4","slug":"crime-badaun-news-bly4740357122","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी के गांव कटिन्ना में विवाहिता की मौत के बाद जांच करते सीओ बलदेव सिंह। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पंहुच गए। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उघैती थाना क्षेत्र के गांव नागरपुखरा निवासी अमरीश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन नीतू की शादी दो जून 2020 को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना निवासी शिव सिंह के साथ हिंदू रीतिरिवाज से की थी। अपनी हैसियत के हिसाब से बाइक, सोने की चेन एवं 50 हजार नकद दिया। इससे शिव सिंह और उनके परिवार के लोग खुश नहीं थे। वह बहन नीतू से आए दिन दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे। यह बात नीतू ने उन्हें, मां व ताऊ परमेश्वरी को बतायी थी। हम लोग शिवसिंह और उनके परिवार के लोगों की मांग पूरी नहीं कर पाए। अमरीश ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग न करने पर बहन नीतू की सोमवार को शिव सिंह (पति), अमरसिंह (ससुर) अजय (जेठ), लक्ष्मी (जेठानी) कल्लो (सास) ने हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई की ओर से पति शिव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।