{"_id":"61f580de3f5e4b546e1c290a","slug":"crime-badaun-news-bly473907259","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराने पर दो लोगों की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराने पर दो लोगों की मौत, महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। तेरहवीं संस्कार से लौट रहे बाइक सवार पेड़ से जा टकराए। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिसौली थाना क्षेत्र के गांव परसिया निवासी मुनेश (50) अपनी पत्नी गुडडी व चचिया ससुर ग्रीश (50) के साथ मुजरिया क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला से तेरहवीं संस्कार से गांव लौट रहे थे। बाइक सवार जैसे ही बिल्सी के गांव परौली के नजदीक पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुनेश व गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुनेश की पत्नी गुड़िया हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
म्याऊ। कस्बा उसहैत निवासी तस्लीम किसी काम से म्याऊ आए थे। युवक जैसे ही उसहैत रोड स्थित ज्योति ब्रिक इंडस्ट्रीज के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल को लाकर पीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे साथ ले गए। संवाद