{"_id":"61eeecc7433a6865ba63e67a","slug":"crime-badaun-news-bly473512096","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-गुजरात के चार वाहन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-गुजरात के चार वाहन चोर पकड़े
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली पुलिस और एसओजी टीम ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इस दौरान दो सदस्य भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने चोरी का सामान समेत एक कैंटर, दो ईको कार और तमंचे कारतूस बरामद किए हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एसओजी, सर्विलांस टीम व थाना बिसौली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों बदरुददीन उर्फ बड़े मियां निवासी जलाराम पार्क भूरी मोहल्ला अजुबा रोड थाना बापुर जिला बड़ोदरा गुजरात, मोहम्मद फहीम उर्फ फईमुददीन निवासी बरी का नगला साठ फुटा रोड कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद, बब्बू खान निवासी थाने वाली गली नई बस्ती कस्बा व थाना घिरौर जिला मैनपुरी व शादमा पत्नी शाहिद कुरैशी निवासी मोहल्ला चंदन होला साउथ दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह के दो सदस्य शाहिद खान निवासी जामिया टोला थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद व हाल निवासी चंदन होला साउथ दिल्ली व शारिक कबाड़ी निवासी मोहल्ला बरी का नगला जिला फिरोजाबाद भागने में सफल रहे।
बताया कि गिरफ्तार महिला शादमा गिरोह के सदस्य शाहिद की पत्नी है। वह भी अन्य लोगों के साथ वारदात को अंजाम देती थी। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी किए 31 नग सामान, एक स्वराज माजदा कैंटर व दो इको कार तथा तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि 28 दिसंबर की रात कस्बा बिसौली में परचून सामान से लदी एक स्वराज माजदा कैंटर चंदौसी से आई थी। इसमें कई दुकानों का सामान लदा था। उस कैंटर को सामान सहित रात में चोरी कर लिया गया था। इसके संबंध मे थाना बिसौली पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से उन्होंने बिसौली पुलिस के साथ ही एसओजी को भी खुलासे में लगा दिया था। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। इस मौके पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बिसौली शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
पहले रेकी फिर करते थे वाहन चोरी
गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उनका संगठित गिरोह वाहन चोरी की घटनाओं को कई प्रदेशों में अंजाम देता है। गैंग काफी बड़ा है और प्रदेश के कई शहरों तक नेटवर्क फैला है। चोरी की घटना करने से पहले गिरोह के सदस्य रेकी करते हैं। उसके बाद योजना बनाकर घटना को अंजाम देते है। गैंग का सदस्य शाहिद कुरैशी ऑटोमैटिक वाहनों का लॉक डिवाइस तोड़ने में माहिर है। उन लोगो ने पहले भी जिला एटा, मैनपुरी तथा गुजरात से गाड़ियां चोरी करके शारिक कबाड़ी निवासी मोहल्ला नगला बरी जिला फिरोजाबाद को बेचीं थी। उसी के कहने पर वे लोग इको कार चोरी कर लाए थे। शारिक कबाड़ी चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचता है। चारों बदमाशों को रविवार शाम ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर तिराहे से गिरफ्तार दिखाया गया है। गिरोह का सरगना बदरुददीन बताया गया। उस पर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में चोरी समेत अन्य धाराओं में करीब दो दर्जन मामले पंजीकृत है। बदरुददीन गुजरात जेल में बंद था। वह हिरासत से फरार होकर वारदात को अंजाम दे रहा था तब तक बदायूं पुलिस ने उसे दबोच लिया। गुजरात पुलिस को भी उसकी तलाश है।
-
और भी बदमाशों की करेंगे गिरफ्तारी
गिरोह के बाकी सदस्यों पर भी अन्य जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है। फरार चल रहे अन्य बदमाशों व इनके संपर्क में आने वाले संभावित आरोपियों की भी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी