फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अवैध शराब और असलहों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज में अवैध शराब बनाने का खुलासा करते एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव से पहले थाना दातागंज पुलिस ने अवैध शराब और हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, एक नाजायज रायफल, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। अवैध शराब को विधानसभा चुनाव में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना दातांगज पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुडडू, सर्वेश व सुनील निवासीगण ग्राम बिरियाडांडा थाना दातागंज को गिरफ्तार किया। जबकि उनका साथी मुन्ना निवासी ग्राम बिरियाडांडा थाना दातागंज मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने पांच सौ लीटर अपमिश्रित अवैध शराब, छह किग्रा यूरिया, दो सिलिंडर, एके बाइक, एक अवैध रायफल मय दो कारतूस समेत शराब की भट्ठी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़ी गई अवैध शराब की विधानसभा चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस मौके पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान व सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed