{"_id":"61db2709c8386d5e5e03f2f9","slug":"crime-badaun-news-bly4720406197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और योगी पर टिप्पणी करने वाले बीईओ का मैनपुरी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और योगी पर टिप्पणी करने वाले बीईओ का मैनपुरी तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी राशिद अनवर सिद्दीकी का चुनाव आयोग ने मैनपुरी तबादला कर दिया। शासन ने तीन साल से जिले में तैनात तीन और बीईओ का भी तबादला किया है। बीएसए को निर्देशित किया है कि वह तत्काल सभी बीईओ को रिलीव करें।
चुनाव आदर्श संहिता लागू होने के बाद जिले में तीन साल से तैनात व अन्य मामलों में विवादित अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया है। रविवार को नगरीय क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी राशिद अनवर सिद्दीकी का मैनपुरी स्थानांतरण कर दिया गया। सिद्दीकी जब इस्लामनगर में तैनात थे तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया के जरिये टिप्पणी की थी। मामला तूल पकड़ने के बाद बीएसए ने उन्हें वहां से हटाकर नगरीय क्षेत्र में तैनात किया था। यहां भी उनकी कार्यशैली में बदलाव नहीं आया। टिप्पणी के मामले में उनकी भूमिका की जांच मुुरादाबाद के एडी बेसिक कर रहे हैं। इस बीच रविवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर शिक्षा निदेशक बेसिक ने उनका स्थानांतरण कर दिया है। इनके अलावा जिले में तीन साल पूरे होने पर बीईओ सद्दीकी अहमद को मुरादाबाद, सर्वेश कुमार और अजय कुमार को हापुड़ भेजा गया है। वहीं बीएसए को निर्देशित किया है कि वह तत्काल इनको रिलीव करें, साथ ही इन बीईओ का तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। संवाद