फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिसौली में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 20 हजार रुपये छीने

Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शुक्रवार को बिसौली कस्बे में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से रुपये छीन लिए गए। बुजुर्ग बैंक से रुपये निकालकर बाहर आए ही थे कि तभी दो लोगों उनका थैला छीन लिया। कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़ौली निवासी बुजुर्ग महेंद्र पाल शुक्रवार को बिसौली कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालने आए थे। महेंद्र पाल के मुताबिक उन्होंने अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने रुपये निकालकर अपने थैले में रख लिए थे। इसके बाद वह बैंक से बाहर आए। इस दौरान बैंक के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था। वह दौड़कर आया और रुपयों समेत उनका थैला छीन ले गया। यह देखकर कुछ लोग उसके पीछे दौड़े। तब तक वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed