फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भाजपा के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी समेत सात पर रिपोर्ट

Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बिसौली से भाजपा के विधायक रहे दयासिंधु शंखधार, उनकी पत्नी और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शहर के हरीश चंद्र मिश्रा का आरोप है कि विधायक और उनके परिवार वाले उन्हें परेशान कर रहे थे। उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम जालंधरी सराय निवासी इंजीनियर हरीश चंद्र मिश्रा उर्फ मनोज का आरोप है कि 28 साल से पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, उनकी पत्नी शशिबाला शंखधार, बेटा सौरभ शंखधार, उसकी पत्नी मौली शंखधार, बेटी सुरभि शंखधार, संजय शंखधार और रामनरेश मिश्रा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। ये लोग उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उन्होंने आरोपियों के डर से अपना घर तक छोड़ दिया है। वह दूसरे स्थान पर रह रहे हैं। आरोपियों ने साजिश कर उनके और पत्नी के बीच विवाद करा दिया। और तो और आरोपियों ने उनके सगे भाई रामनरेश मिश्रा को भी अपनी ओर मिला लिया। इस संबंध में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कई शिकायती पत्र दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उनके आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
- पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार के खिलाफ तहरीर के आधार पर फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पक्ष पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पता लगा है कि कई ऐसे लोगों का नाम लिखा दिया गया है जिनका मामले से मतलब नहीं है। विवेचना में गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
पिता का स्वास्थ सही नहीं है, वह आराम कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है। वैसे जिन्हें वादी बताया जा रहा है वो दूर के रिश्तेदार हैं पर कभी किसी तरह का झगड़ा या मनमुटाव नहीं हुआ है।
- सौरभ शंखधार, (दयासिंधु शंखधार के बेटे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed