{"_id":"61d74782f114892ce342071f","slug":"crime-badaun-news-bly4716617197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरगांव में मीटर रीडर से मारपीट, धरने पर बैठे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवरगांव में मीटर रीडर से मारपीट, धरने पर बैठे कर्मी
विज्ञापन
कुंवरगांव में विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते मीटर रीडर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह मीटर चेक करने के दौरान एक युवक ने मीटर रीडर से मारपीट की। इस मामले को नजरअंदाज करने पर तमाम मीटर रीडर और बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में मामला दर्ज कर लिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बागरपुर निवासी सुमित कुमार मिश्रा मीटर रीडर हैं। वह कस्बे में भ्रमण कर लोगों के घरों में मीटर चेककर उन्हें बिल उपलब्ध कराते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सुमित कस्बे में मीटर चेक कर रहे थे। वह मीटर चेक करते हुए अतुल गुप्ता के मकान पर पहुंचे। सुमित का आरोप है कि मीटर चेक करते समय अतुल ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर दी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी जेई को दी। फिर वह कई मीटर रीडर के साथ थाने पहुंचा, जहां थाना पुलिस ने उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। उन्हें थाने से भगा दिया गया।
इससे सभी मीटर रीडर अन्य कर्मचारियों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे थाना पुलिस में हलचल मच गई। पुलिस ने मीटर रीडरों को थाने बुला लिया। सुमित कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अतुल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बाद में अन्य कर्मचारी भी आ गए। कई स्थानीय नेता भी पहुंच गए। उन्होंने मामला शांत करते हुए दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। संवाद