{"_id":"61d1ac6bbaee0150c177f23e","slug":"crime-badaun-news-bly4712181130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ड्यूटी पर, चोरों ने खंगाला घर, बक्से में आग भी लगा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ड्यूटी पर, चोरों ने खंगाला घर, बक्से में आग भी लगा दी
विज्ञापन
उझानी में फौजी के घर में चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। श्रीरामनगर कॉलोनी में शनिवार रात फौजी अखिलेश यादव के मकान में चोर मुख्य दरवाजे के ऊपर खिड़की का शीशा तोड़कर घुसे और दूसरी मंजिल पर कमरे में रखे बक्से से सामान समेट ले गए। चोरों ने बक्से में आग भी लगा दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर तहकीकात शुरू कर दी है।
पंजाब के अंबाला में सेना में तैनात अखिलेश यादव मूल रूप कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी के निवासी हैं। उन्होंने यहां श्रीरामनगर कॉलोनी में मकान बना रखा है। अखिलेश पिछले सप्ताह ड्यूटी पर चले गए और मकान पर ताला डालकर भाई मुनेंद्र गांव आ गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजे के पास सीड़ियों की खिड़की का शीशा टूटा देखा तो मुनेंद्र को कॉल कर बुला लिया। मुनेंद्र ने बाहर से ही घर को देखा और पुलिस को बुला लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ताला खोलकर कमरों को देखा गया।
सामने आया कि चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के कमरों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। ऊपरी मंजिल पर बिना दरवाजे के कमरे में रखे बक्से का कुंडा तोड़कर चोर स्टील के डिब्बे में रखे जेवरात और नकदी निकाल ले गए थे। चोरों ने बाद में बक्से में आग भी लगा दी। जिससे बक्से में रखे कपड़े और अन्य सामान जल गया था।
विज्ञापन
मुनेंद्र ने बताया कि चोरी में गए नकदी और जेवर की सही जानकारी भाई अखिलेश के आने के बाद ही पता लगेगी। पुलिस चोरी की घटना में किसी स्मैकिया का हाथ मान रही है।
-
बाईपास से कैंटर चोरी, ई-रिक्शा की बैटरी निकालीं
किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी अमित सक्सेना ने तीन दिन पहले बाईपास पर अपने परिचित के घर के पास कैंटर खड़ा करवा दिया था। अमित रविवार सुबह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को कैंटर चोरी की घटना से अवगत कराया। इसके अलावा शनिवार रात नझियाई मोहल्ला निवासी सुरेश कश्यप के घर के सामने से उसके ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी हो गईं। संवाद
-
कछला में मंदिर से पीतल के घंटे चोरी
कछला। गंगाघाट के पास स्थित भागीरथी मंदिर से शनिवार रात चोर पीतल के पांच घंटे उतार ले गए। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए आश्रम के स्वामी त्रिदंडी महाराज निकले तो उनकी नजर इस ओर गई। घंटे चोरी होने की सूचना उन्होंने कछला चौकी के पुलिसकर्मियों को दी है। संवाद