फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

विवाहिता की मौत पर बिफरे मायके वाले, पति से नोकझोंक

Sun, 02 Jan 2022 07:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime
चंचल शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। नगर निवासी विवाहिता चंचल शर्मा की प्रसव के आठवें दिन दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव रविवार तड़के घर पहुंचा तो मायके से पिता समेत परिवार के कई लोग आ गए। उन्होंने मृतका के पति समेत ससुरालियों पर सही ढंग से इलाज नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनकी मृतका के पति से नोकझोंक भी हो गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी चंचल शर्मा (25) पत्नी रोहित शर्मा को प्रसव के लिए 15 दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। शनिवार रात उसकी मौत हो गई। चंचल की मौत के बारे में रोहित ने रात में उसके पिता अलापुर थाना क्षेत्र के गांव म्याऊ निवासी किशोरी लाल को बताया। रविवार सुबह शव पहुंचने के कुछ देर बाद ही किशोरी लाल और उनके परिवार के लोग निजी वाहनों से यहां आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने पति समेत उसके परिजन पर इलाज कराने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान मृतका के पति से नोकझोंक भी हुई।
मृतका के पिता किशोरी लाल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने शव कब्जे में लेने से पहले मौके पर मजिस्ट्रेट को बुलवा लिया। बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता पोस्टमार्टम कराना चाहते थे, इसलिए शव कब्जे में लिया गया है। उधर, मृतका के पति रोहित समेत परिजन इलाज में लापरवाही से इनकार किया है । चंचल की शादी पिछले साल हुई थी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed