फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह, नौ भैंसें बरामद

Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बिनावर थाने में पकड़े गए भैंस चोर और बरामद भैंस। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना पुलिस को शुक्रवार रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैंस चोर गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की नौ भैंस बरामद की हैं। बाद में एफआईआर दर्ज कर सभी पांचों चोरों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी आलोक मिश्रा के मुताबिक बिनावर थाना क्षेत्र से भैंस चोरी के संबंध में कई शिकायतें मिल रहीं थीं। चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम लगाई गई। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पांच भैंस चोर पकड़े गए। वे क्षेत्र में भैंस चोरी की योजना बना रहे थे। कार्रवाई एसओ रविकरन सिंह के नेतृत्व में हुई। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरदासपुर निवासी आसिफ, दातागंज अंतर्गत कनकपुर निवासी मुनेंद्र, बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव मिलक मजरा निवासी प्रेमपाल, सुभाष नगर (बरेली) निवासी नेत्रपाल, वजीरगंज में नई बस्ती निवासी रियासत बताए। उनके पास से चाकू, तमंचे भी बरामद हुए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ भैंस बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग भैंस चोरी कर उन्हें बरेली में कैंट थाना क्षेत्र के चैत गौटिया निवासी ब्रजपाल को बेच देते थे। पुलिस ने ब्रजपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-
चैत गौटिया में दूध की डेयरी चलाता है ब्रजपाल
बरेली में कैंट थाना क्षेत्र के गांव चैत गौटिया निवासी ब्रजपाल डेयरी चलाता है। वह भैंसों की खरीद फरोक्त भी करता है। यह चोर इलाके से भैंसों को चोरी करके ब्रजपाल को को सौंप देते थे। अधिकतर भैंसें ब्रजपाल की डेयरी से बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार से भैंस चोरी, एक गिरफ्तार
उघैती (बदायूं)। शनिवार को उघैती थाना क्षेत्र की करनपुर की साप्ताहिक बाजार से एक भैंस चोरी हो गई। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी नेमचंद साप्ताहिक बाजार में भैंस बेचने आए थे। वह नल पर पानी पीने गए तभी उनकी भैंस चोरी हो गई। उन्होंने भैंस तो तलाश किया और इसकी सूचना पर पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बाजार से कुछ दूर एक डग्गामार वाहन में भैंस बरामद कर दी। भैंस चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम हापुड़ के मोहल्ला टंकी निवासी सुहैल और भागने वालों के नाम सलीम व गुलजार बताए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डग्गामार वाहन सीज कर दिया गया। सुहैल को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed