फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दो पक्ष भिड़े, धक्का लगने से गिरकर वृद्ध की मौत

Sat, 01 Jan 2022 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी के नगला जाटान में वृध्द की मौत के बाद जानकारी जुटाते सीओ बलदेव सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के नगला जाटान गांव में शनिवार सुबह घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में 72 वर्षीय रंजीत सिंह की मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम नगला जाटान निवासी करन सिंह शनिवार सुबह अपने घूरे की हद बना रहे थे। इस दौरान वह सीमेंट के खंभे लगा रहे थे। यह देखकर 72 वर्षीय रंजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने करन सिंह पर अपनी जगह दबाने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों ओर से बहस शुरू हो गई। फिर गालीगलौज के बाद धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसमें रंजीत सिंह जमीन पर गिर गए। कुछ लोगों ने उन्हें उठाकर चारपाई पर बैठाया। इसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिवारवालों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना पुलिस और सीओ बल्देव सिंह मौके पर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के तमाम लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि विवाद में लाठी-डंडे नहीं चले हैं। वृद्ध को धक्का दे दिया था। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा के मुताबिक थाना पुलिस ने रंजीत सिंह के परिवारवालों की ओर से दी गई तहरीर पर करन सिंह समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed