{"_id":"61d0a635aa1f2204f9524958","slug":"crime-badaun-news-bly471093924","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़छाड़ में एक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़छाड़ में एक नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। नगर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आजाद समाजसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी पर राशन वितरण में दखलंदाजी, सरेराह गालीगलौज और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यकर्ता अनुसूचित वर्ग से है।
घटना 28 दिसंबर शाम करीब छह बजे की है। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाजार से घर लौट रही थी। आरोप है कि अहीर टोला मोहल्ला निवासी सिपट्टर सिंह सोलंकी ने उसे जबरन रोक लिया। आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के राशन का वितरण उसके हिसाब से कराने की बात कहते हुए उसे गालियां दीं और उससे छेड़छाड़ भी की। कार्यकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि सोलंकी पहले से उस पर बुरी नजर रखता है। इसके बाद से वह अवसाद में है। शिकायत करने का कई बार मन बनाया लेकिन वह कार्रवाई के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाई। कार्यकर्ता को बाल विकास पुष्टाहार विभाग से निकलवाने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय को सौंपी गई है।
-
वीआईपी ड्यूटी के सिलसिले में मेरठ में हूं। उझानी कोतवाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़छाड़, गालीगलौज और एससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ उझानी
-
मुझे ऐसे किसी मामले में नामजदगी के बारे में जानकारी नहीं है। पिछले दिनों आंगनबाड़ी की एक कार्यकर्ता की शिकायत मैंने जरूर की थी। रिपोर्ट हुई है तो जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
- सिपट्टर सिंह सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष, आजाद समाजसेवा समिति