{"_id":"61ceebd8baccbb60cb49a9c6","slug":"crime-badaun-news-bly471007767","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद के हमले में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद के हमले में घायल महिला की मौत
विज्ञापन
तनवीर बेगम। (फाइल फोटो)
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। चार दिन पहले गंजशहीदा मोहल्ले में दामाद के हमले में घायल तनवीर बेगम की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
तनवीर बेगम (48) नगर के गंजशहीदा मोहल्ला निवासी मोहम्मद असलम की पत्नी थीं। 28 दिसंबर शाम वह दूध लेकर घर लौट रहीं थीं, उसी दौरान अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी दामाद नाहिद ने उन पर चाकू से हमला कर कर दिया था।
पति असलम के मुताबिक- उनकी बेटी शन्नो का निकाह करीब चार महीने पहले नाहिद से हुआ था लेकिन वह पुत्री को परेशान करने लगा तो घटना से पांच-छह दिन पहले वह उसे घर बुला लाया। इस पर दामाद ने घर आकर शन्नो और उसकी मां को धमकाया। इसी क्रम में 28 दिसंबर को नाहिद ने तनवीर को अकेला देख पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने तनवीर बेगम को उसी दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया था लेकिन हालत निरंतर बिगड़ती गई। शुक्रवार तड़के तनवीर की मौत हो गई। तनवीर की सात संतान में दो बेटे और पांच बेटियां हैं। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट संबंधित धाराओं में तरमीम करने से पहले ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। संवाद