{"_id":"61c8ad0b63e6c808381ccf50","slug":"crime-badaun-news-bly470570463","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लुटेरे दबोचे, कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लुटेरे दबोचे, कार बरामद
विज्ञापन
अलापुर थाने में पकड़ी कार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। थाना पुलिस ने क्षेत्र से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि लुटेरे लोगों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे। अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। अन्य साथियों को तलाश किया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव दियोरारा निवासी अनिल के मुताबिक वह अपने गांव के देवेंद्र के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। 25 दिसंबर की रात दोनों लोग हरियाणा से घर लौट रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड पर उतरकर वह भामाशाह चौराहे पर पहुंचे। वह किसी सवारी का इंतजार कर रहे थे कि तभी सफेद रंग की एक स्कार्पियो आई। उसमें सवार लोगों ने पूछा कि कहां जाओगे। उन्होंने बताया कि वे अलापुर जाएंगे। इस पर गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें अलापुर छोड़ने की बात कही और गाड़ी में बैठाकर अलापुर की ओर चल दिए। जैसे ही वे उनौला पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे कि कार में सवार चार-पांच बदमाशों ने तमंचे चाकू निकाल लिए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने अनिल से 11 हजार रुपये और देवेंद्र से 1700 रुपये समेत उनका सामान लूट लिया। फिर चलती गाड़ी से उन्हें धक्का देकर फेंक दिया। उधर लुटेरे इस्लामगंज की ओर कार दौड़ा ले गए। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
इसी क्रम में पुलिस ने एक स्कार्पियो कार बरामद की है। उसमें चार लुटेरे पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि लूट में उनके दो साथी और थे। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। उनके पकड़े जाने से चर्चा है कि देवेंद्र के साथ ही पुलिस लूट का खुलासा कर देगी। फिलहाल अभी अधिकारी कुछ बताने से बच रहे हैं। संवाद