{"_id":"61c85727b210f7353b13a4b2","slug":"crime-badaun-news-bly4704914193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर बोरिंग तिपाई गिरी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर बोरिंग तिपाई गिरी, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदैना घंघौसी में शनिवार की शाम खेत पर काम कर रहे किसान सत्यपाल (25) के सिर पर बोरिंग करने को लगी लोहे की तिपाई गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव रुदैना घंघौसी निवासी नत्थूलाल मौर्य का 25 वर्षीय पुत्र सत्यपाल शनिवार की शाम अपने खेत पर बोरिंग कराने के लिए तिपाई को लगा रहा था। अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा, इससे तिपाई उसके ऊपर गिर गई। इससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। सूचना पर परिजन वहां पहुंच गए और हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे बरेली लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवाले वाले उसके शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद